हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आओ ! वृक्षारो...

    आओ ! वृक्षारोपण के साथ उनके बड़े होने तक सुरक्षा का भी संकल्प लें: अतुल वत्स 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News : आओ ! वृक्षारोपण के साथ उनके बड़े होने तक सुरक्षा का भी संकल्प लें: अतुल वत्स 

    सीम योगी के आव्हान पर जीडीए वीसी के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारियों, एनजीओ, स्कूलों ने किया वृहद वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • आओ ! अपने बच्चों की तरह पौधों  की देखभाल करें: राजेश सिंह | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/डॉ रविंद्र सिंह)। Ek Ped Maa Ke Naam: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जीडीए वीसी अतुल वत्स के नेतृत्व में प्राधिकरण के जरिए वृहद स्तर पर  वृक्षा रोपण कराया गया।  उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत शहर को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए पर्यावरण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने की दृष्टि से जन सहभागिता अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम (एक पेड़ माँ के नाम) के अन्तर्गत गाजियाबाद में भी जीडीए के जरिए वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। Ghaziabad News

    इस मौके पर जीडीए  उपाध्यक्ष अतुल वत्स एवं सचिव राजेश कुमार के जरिए पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जीडीए सीपी त्रिपाठी, ओएसडी कनिका कौशिक, ओएसडी गूंजा सिंह, मुख्य अभियंता अन्वेन्द्र सिंह आदि सभी अधिकारियों ने एक पेड़ माँ के नाम लगया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने हुए कहा कि  वृक्षा रोपण  के साथ-साथ उनके बड़े होने तक परवरिश और सुरक्षा रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। उसे गंभीरता से जरूर निभाए। वृक्षारोपण का लाभ तभी हम ले सकते है, जब हम वृक्ष लगाने के बाद उसके बड़े होने तक उनकी सुरक्षा का भी कर्तव्य  निभाए। Ghaziabad News

    जीडीए सचिव ने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि आओ! हम सभी पौधारोपण करें और अपने बच्चों की तरह पौधों की देखभाल (परवरिश) करें। और पौधरोपण जरूर करें। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शासन के लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण प्राधिकरण एवं शहर में कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं के जरिए  संयुक्त रूप से किया गया।  जिसमें विभिन्न प्रजाति के यथा पीपल, नीम, अर्जुन, जामुन, गुलमोहर, अमलतास के साथ-साथ फलदार पौधे लगाये गये। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण के जरिए  मधुबन-बापूधाम, आदित्य वर्ल्ड सिटी, एनएच-24 पर कई  स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। Ghaziabad News

    जीडीए वीसी अतुल वत्स के जरिए रोटरी क्लब के आमंत्रण पर आम जन-मानस को जोड़ने के लिए  एवं स्कूली बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति उत्साह एवं लगाव जागृत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के जरिए  विजय नगर स्थित जेकेजी स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को एक-एक पौधा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराया गया। और जीडीए वीसी ने  स्वयं भी रोटरी क्लब के सदस्यों व स्कूल प्रबंधन कमेटी एवं शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया। इसके अलावा वन विभाग के जरिए आयोजित “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ-2024”कार्यक्रम में भी होकर जिला प्रशासन के साथ भी वृक्षारोपण किया। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Railway: हरियाणा के इन शहरों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, 126 किलोमीटर रूट में होंगे 15 रेलवे स्टेशन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here