हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टिब्बी में शह...

    टिब्बी में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में उठी आवाज

    Tibbi News
    Tibbi News: टिब्बी में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में उठी आवाज

    टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी क्षेत्र में सोमवार को “इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ, क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति” द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत टिब्बी क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा परिसर में एकत्र होकर की गई, जहां से संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने एक संगठित रैली निकाली। रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंची, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची। Tibbi News

    जहां पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमापर माल्या अर्पण कर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति, न्याय और जनहित के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

    सभा के दौरान प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का एम ओ यू रद्द व दर्ज किये मुकदमे को वापस लेने का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठाया गया। संघर्ष समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने कहा कि यह फैक्ट्री क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस परियोजना को रोकने की मांग की।
    वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
    इसके साथ ही संघर्ष समिति ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 31 जुलाई को हनुमानगढ़ टाउन स्थित उधम सिंह चौक पर महान क्रांतिकारी उधम सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के लोगों से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। Tibbi News

    संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इस दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि जिस प्रकार शहीदों ने अपने अधिकारों के लिए कभी हार नहीं मानी, उसी तरह वे भी अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। उनका कहना था कि जब तक एथेनॉल फैक्ट्री का एमओयू रद्द नहीं किया जाता और आंदोलन से जुड़े लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

    इस मौके पर रविन्द्र रिणवा, मदन दुगेसर, महंगा सिद्धू, रवि जोसन, जगजीत जग्गी, नितिन ढाका, बलजिंदर बराड़, बलतेज संधू, रमेश भादू, बलदेव मसानी, वीरेंद्र बेनीवाल, अमित बेनीवाल, भूपेंद्र संधू, गुरदीप चट्टा, भीम सिंह चट्टा, गुरमीत सिंह चट्टा, रंजीत जोशन, प्यार सिंह, सुधीर सारण, अमनदीप कौर, रानी बेनीवाल और सुनीता बेनीवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। Tibbi News

    यह भी पढ़ें:– Kairana News: भाजपा का झंडा लगाकर हूटर बजाना छुटभैया को पड़ा महंगा, कार सीज