हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परिजनों को स्...

    परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    नेत्रदानी ओमप्रकाश इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    ऐलनाबाद। (सच कहूँ/सुभाष) ब्लॉक ऐलनाबाद के नेत्रदानी ओमप्रकाश इन्सां के निमित नामचर्चा का आयोजन मंगलवार को किया गया। थाना रोड पर स्थित सनातन धर्मशाला में आयोजित इस नामचर्चा में नेत्रदानी के परिजनों को ब्लॉक जिम्मेवारों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व नामचर्चा की शुरूआत शहरी भंगीदास संदीप इन्सां ने पावन नारा बोलकर की। जिसके बाद नामचर्चा में पहुंचे कविराजों ने चेतावनी प्रथाए शब्द लगाकर मनुष्य जीवन के सही अर्थों को समझाया। नामचर्चा में ब्लॉक के जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि ओमप्रकाश इन्सां जीते जी भी इंसानियत की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे और मरणोपरांत भी नेत्रदान कर अंधेरी जिन्दगियों को रोशन कर गए। उन्होंने हमेशा इंसानियत व रामनाम से लोगों को जोड़ने का काम किया है।

    यह भी पढ़े:– सिंगापुर में डेरा अनुयायियों ने पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर अमल कर मनाया शिक्षक दिवस

    इस मौके पर 25 मैंबर जोधाराम इन्सां, रमेश इन्सां,15 मैंबर जसविंद्र सिंह इन्सां, प्यारे लाल इन्सां, जयपाल इन्सां, डॉ. कमल इन्सां, डॉ. रुप सिंह इन्सां, डॉ. रामनारायण इन्सां, मोहित इन्सां, मोहन इन्सां, विजय इन्सां, मिलखराज इन्सां, रामकुमार इन्सां, संजय इन्सां, अशोक इन्सां, हरदेव इन्सां, दीपक इन्सां,पवन मेहता,हरनाम दास व नगर पार्षद सुभाष चंद्र सहित समस्त साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here