परिजनों को ब्लॉक कमेटी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
Tributes Paid: सरसा। बीते दिवस सरसा ब्लॉक के जोन नंबर 1 के सच्ची प्रेमी समिति सेवादार मंगत मित्तल इन्सां के ससुर नेत्रदानी प्रीतम चंद गर्ग का रस्म पगड़ी कार्यक्रम शहर के दुर्गा मंदिर, समीप सीएमके कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें सच्चे नम्र सेवादार पालाराम सचदेवा इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां, प्रेमी सेवक बॉबी चुघ इन्सां, सुरेश मोंगा इन्सां, हैप्पी गिरधर इन्सां सहित अन्य साध-संगत ने भाग लेकर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ब्लॉक कमेटी की ओर से सचखंडवासी के परिजनों को नेत्रदान के महायज्ञ में आहुति डालने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News















