हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक और ट्रेल...

    ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लगी, चालक- परिचालक की जल जाने से मौत

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से ट्रेलर के चालक परिचालक जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना कल रात लगभग 12 बजे श्री डूंगरगढ़ से लगभग आठ किमी दूर सतलेरा गांव के पास हुई। ट्रक में बजरी और ट्रेलर में कंक्रीट लदी हुई थी। विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन आमने सामने से टकरा गई। टक्कर होते ही एक वाहन का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। ट्रेलर के चालक और परिचालक दोनों केबिन में फंस गए। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। एक की वहीं मौत हो गई। दूसरे को हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। ट्रेलर चालक की पहचान हनुमान राम (30) निवासी डूडीवाल थाना लूणकरणसर बीकानेर के रूप में हुई। परिचालक की पहचान डूडीवाल निवासी राजूराम जाट (23) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here