हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रक ने दो लो...

    ट्रक ने दो लोगों को कुचला, मौत

    road accident

    सोनीपत (सच कहूँ ब्यूरो)। सोनीपत के चिड़ाना गांव पर मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की बस से उतर रहे दो लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह गांव चिड़ाना के बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बस से उतरे दो सवारियों की पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतकों में से एक ही पहचान मंजीत (32) निवासी गांव शामड़ी, जिला सोनीपत तथा दूसरे की संजीत (25) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई। मंजीत रेलवे में नौकरी करता था तथा आजकल उसकी ड्यूटी पंजाब के व्यास में चल रही थी। वह छुट्टी लेकर घर लौट रहा था।

    वहीं संजीत चिड़ाना की एक फैक्ट्री में काम करता था तथा कई महीने की छुट्टी बिताकर वापस काम पर लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक पलट गया। जबकि चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया और मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।