हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की लंबी बातचीत, क्या निकलेगा समाधान

    Washington
    Washington ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की लंबी बातचीत, क्या निकलेगा समाधान

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन-रुस युद्ध और ईरान के मुद्दे पर लंबी बातचीत की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत करीब सवा घंटा चली। ट्रंप ने लिखा, ‘मैनें अभी-अभी रुस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत खत्म की। यह कॉल करीब एक घंटा 15 मिनट चली। उन्होंने कहा कि पुतिन के साथ बातचीत में उन्होंने रुस में खड़े विमान पर यूक्रेन के हमलों और दोनों ओर से हो रहे आक्रमणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी थी लेकिन ऐसी नहीं कि जिससे तत्काल शांति की उम्मीद की जा सके।

    ट्रंप के अनुसार पुतिन अपने हवाई अड्डों पर यूक्रेन के हवाई हमलों से नाराज हैं और उन्होंने कहा है कि वह यूक्रेन को इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी श्री पुतिन से ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार के बारे में ईरान के निर्णय को लेकर समय बहुत तेजी से बीत रहा है। इस पर फैसला जल्द-जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं हासिल कर सकता और मेरी राय में हम दोनों इस पर सहमत थे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इस मामले में बातचीत में वह शामिल हो सकते हैं।