हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Mandawar Firing Case: मण्डावर फायरिंग प्रकरण का 22वां आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: मण्डावर फायरिंग प्रकरण का 22वां आरोपी गिरफ्तार

    आरोपी की तमंचे से फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियों, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mandawar Firing Case: पुलिस ने मण्डावर फायरिंग प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी घटना के दिन अवैध असलहे से युवक पर फायरिंग कर रहा था, जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद किया है। Kairana News

    विगत 11 जनवरी को क्षेत्र के गांव मण्डावर में यमुना खादर क्षेत्र में स्थित रेत खनन की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग व खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे। मामले के सम्बंध में मण्डावर निवासी इमरान व तासमीन ने कोतवाली पर एक-दूसरे पक्ष के 43 नामजद व 18-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से फायरिंग व मारपीट करने का अभियोग पंजीकृत कराया था। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। Kairana News

    गुरुवार को पुलिस ने प्रकरण में शामिल फरमान पुत्र उमरा उर्फ उमरदीन निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के दिन अवैध असलहे से युवक पर फायरिंग की थी, जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पुलिस इससे पूर्व आरोपी के पिता व भाई समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार करके जिला कारागार रवाना कर चुकी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि मण्डावर में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में अभी तक कुल 22 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास निरन्तर जारी है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: 50,000 रुपए घूस लेते हवलदार गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here