हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दयानंद कॉलेज ...

    दयानंद कॉलेज से दो छात्रों से 26 हजार की की लूट

    Sirsa News
    पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनकर लुटेरा फरार

    मोबाइल भी छीन ली गई लुटेरे,दीवार फांदकर फरार हुए युवक | Hisar News

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हिसार शहर में इन दोनों चोरी हुई लूटपाट (Looting) की घटनाएं हमने का नाम नहीं ले रही है। अभी सच मोबाइल गैलरी में हुई लाखों रुपए की चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उससे पहले हिसार के व्यस्त मार्ग पर स्थित दयानंद कॉलेज में दो छात्रों से लूट की वारदात सामने आई है। यहां कॉलेज प्रांगण में बैठे दो छात्रों से तीन लुटेरे 26 हजार की राशि लौटकर उनके मोबाइल भी छीनकर कॉलेज की दीवार बांधकर फरार हो गए। Hisar News

    शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में न्यू शांति नगर निवासी दीपक की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को शिकायत में न्यू शांति नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने दोस्त पटेल नगर निवासी विपिन शर्मा और आलम के साथ डीएन कॉलेज के मैदान में बैठे थे। अचानक दीवार बांधकर तीन युवकों ने आकर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दीपक नेआरोप लगाया कि तीनों युवकों ने आते ही उनके साथ गाली गलौज वह मारपीट करने शुरू कर दी। इसी दौरान युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल में 18 हजार रुपए की नगद राशि छीन ली।

    इसी दौरान युवकों ने उसके दोस्त विपिन शर्मा से भी 8 हजार छीने। दीपक ने घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो उससे पहले लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। इस दौरान पुलिस जांच के लिए तीनों दोस्तों को पुलिस थाने भी लेकर आई। उनसे भी लूट की वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की तलाश जारी थी, लेकिन फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– चौकी प्रभारी ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here