हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश आरएसएस शाखा म...

    आरएसएस शाखा में फैंके सुतली बम, छर्रे लगने से स्वयंसेवक घायल

    वाराणसी (एजेंसी)। वाराणसी के पितृकुण्ड स्थित स्वयंसेवक संघ की लगने वाली शाखा के दौरान वीरवार सुबह करीब 7:00 बजे एक के बाद एक तीन सुतली बम फैंके गए। इनमें से दो तो नहीं फटे, लेकिन एक तेज धमाके के साथ फट गया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ स्वयंसेवकों को चोट भी आई है। इस मामले में सिगरा थाने में तहरीर दी गई है। मौके से सुतली बम के अवशेष मिले हैं। पुलिस आसपाास के सीसीटीवी से बम फेंकने वालों की पहचान में जुटी है। जानकारी के मुताबिक स्वयंसेवक संघ की शाखा सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक 1 घंटे के लिए लगती है। वीरवार सुबह 6:49 बजे बाउंड्री के बाहर से किसी ने सुतली बम फेंका गया, जो कुंड में चला गया।

    दूसरा सुतली बम करीब 7:00 बजे फेंका गया, जो शाखा में शामिल स्वयंसेवकों के बीच में गिरा, उसे लोगों ने कुंड में गिरा दिया। अभी कुछ लोग समझ पाते कि इससे पहले तीसरा सुतली बम 7:05 बजे स्वयंसेवकों के बीच गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते ही यहां भगदड़ मच गई। लोग भागकर बाहर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर छानबीन शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिसने भी सुतली बम फेंका है जल्द ही वह गिरफ्त में होगा। छर्रे लगने से स्वयंसेवकों को मामूली चोटें आई हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।