हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अन्य खबरें कश्मीर में मु...

    कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों की मौत, एक आतंकी ढेर

    Civilians, Death, Encounter, Terrorist, Killed

    आतंकवादी के शव को किया बरामद

    श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्करे तैयबा के आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों की मौत हो गई और एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ यहां से 51 किलोमीटर दूर बिजबेहरा के अरवानी गांव में शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुई जब तीन आतंकी एक घर के भीतर छिपे हुए थे। घटना में 10 नागरिक भी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक आतंकवादी के शव को बरामद कर लिया गया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

    इससे पहले मुठभेड़ के बीच गोलीबारी में मारे गए एक नागरिक की पहचान मोहम्मद अशरफ खार (34) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि खारपुरा अरवानी इलाके के निवासी खार को बिजबेहरा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहसान मुस्ताक (15) मुठभेड़ स्थल के निकट गोली लगने से मारा गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह नहीं पता कि क्या दोनों पथराव करने वाली भीड़ का हिस्सा थे जिसने गांव में आतंक रोधी अभियान को बाधित करने की कोशिश की।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।