हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नगर पंचायत और...

    नगर पंचायत औरंगाबाद के दो संविदा कर्मियों ने इन्सानियत को किया शर्मसार

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: नगर पंचायत औरंगाबाद के दो संविदा कर्मियों ने इन्सानियत को किया शर्मसार

    जबरन दुष्कर्म करने का किया प्रयास

    • पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज विवेचना जारी दोनों नामजद फरार

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: नगर पंचायत औरंगाबाद के दो संविदा कर्मियों ने इन्सानियत को किया शर्मसार। नगर पंचायत कार्यालय के सामने से गुजर रही एक नाबालिग गरीब कन्या को नगर पंचायत में कार्यरत दो संविदा कर्मियों ने जबरन रोक कर अश्लीलता करते हुए उसका हाथ पकड़ कर कार्यालय के पीछे की तरफ जबरन ले जाने का प्रयास किया। लड़की ने विरोध करते हुए एक कामान्ध युवक को थप्पड़ जड़ दिया और शोर मचा दिया। आसपास से लोगों को आते देख दोनों आरोपी कर्मचारी बालिका को भुगत लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। Bulandshahr News

    आरोप है कि पीड़िता ने चेयरमैन सहित अन्य लोगों को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार से अवगत कराया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़िता की मांँ ने थाने पहुंँचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों को नामजद करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। देर रात मामला दर्ज कर पुलिस ने जांँच शुरू कर दी है। नामजद आरोपी फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक रहने वाली एक नाबालिग बालिका उम्र लगभग 16 वर्ष बुधवार सुबह नौ बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने से गुजर रही थी। ताक में बैठे दो युवकों ने बदनीयती से उसे जबरन रोक कर शारीरिक संबंध बनाने की गरज से कार्यालय के पीछे ले जाने का प्रयास किया तो बौखलाई बालिका ने विरोध करते हुए एक कामान्ध युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

    बालिका का शोर सुनकर मौके पर लोगों को आते देख दोनों युवक जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। रोती पीटती बालिका ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि परिजनों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। पीड़िता की मांँ ने थाने पहुंँचकर लिखित तहरीर देकर आरोपियों को नामजद करते हुए कार्यवाही करने की मांँग की है। थाने पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी और चेयरमैन पिता के बीच घटना को लेकर कहासुनी भी हुई। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के चलते आरोप प्रत्यारोप लगाये जाते रहे।

    देर रात मामला दर्ज कर लिया गया | Bulandshahr News

    थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि नामजद किए गए खालिद और हसन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी फरार हैं। अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने मामले की जानकारी होने से ही साफ़ इंकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– विधायक ने अनाज मण्डी में की अटल किसान-मजदूर कैंटिन की शुरूआत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here