हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश पुलवामा में ह...

    पुलवामा में हिजबुल के दो आतंकवादी गिरफ्तार

    Hizbul militants

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | Hizbul militants

    श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने हिजबुल के दो आतंकवादियों (Hizbul militants) को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। इससे पहले सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात श्रीनगर बारामूला रोड़ पर एक सुरक्षा नाके के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 गोलियां बरामद की थी।

    आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के बारे में एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के पंजगाम में एक सुरक्षा नाके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से यूबीजीएल, गेनेड, पांंच गोलियां और अन्य दस्तावेज बरामद किए।

    प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों की पहचान जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी जान मोहम्मद शेख निवासी कावेनी दुगुुरीपोरा और नासिर उल इस्लाम निवासी पंजगााम के तौर पर की गई है। दोनों ने हिजबुल के साथ अपने संबंधों को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।