हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अलग-अलग सड़क द...

    अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो घायल

    Kairana
    Kairana:अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो घायल

    कैराना। कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर व बालक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित मदरसे के निकट कुछ लोग सड़क के किनारे प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिला रहे थे। नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी भूरे का सात वर्षीय पुत्र अरम प्याऊ पर पानी पीने के बाद सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वह पानीपत की ओर से आई पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल बालक को कस्बे के तीतरवाड़ा मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां पर उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। वहीं, मामले की सूचना पर कस्बे की इमामगेट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। हालांकि बाद में घायल बालक के परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया। दूसरा मामला कस्बे के तीतरवाड़ा चुंगी पर घटित हुआ। हरियाणा के बापौली निवासी 13 वर्षीय मयंक कांधला क्षेत्र के गांव डून्डूखेडा में अपने मामा के यहां आया हुआ है। शनिवार को वह अपनी माता के साथ में ई-रिक्शा में सवार होकर कैराना आया था। जैसे ही वह तीतरवाड़ा चुंगी पर ई-रिक्शा से नीचे उतरे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने बालक मयंक को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मयंक घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। घायल बालक को पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोर को डिस्चार्ज कर दिया।