हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बारिश से राहत...

    बारिश से राहत, जलनिकासी बनी आफत

    Heavy Rain, Relief, Farmers, Haryana

    फुहारों ने भिगोया शहर, सरसा में हुई 2 एमएम बरसात

    • गर्मी से मिली राहत, फसलों के लिए बूंदाबांदी बनी संजीवनी

    सरसा/फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। बुधवार को मौसमी फिजा में इस कदर बदलाव आया कि सुबह से फुहारें पड़नी शुरू हो गई। हालांकि बादल घनघोर काले थे, लेकिन बारिश के रूप में फुहार ही पड़ी।

    इन फुहारों ने जहां शहर को भिगो दिया, वहीं लोगों के तन-मन को भी गर्मी से काफी राहत मिली। हर किसी के चेहरे खिले ही नजर आए और साथ ही किसानों के माथे पर भी पड़ा रहा बल गायब दिखा। तापमान लुढ़क गया और मौसम ठंडा हो गया। हवा भी ठंडी बहने लगी जिससे गर्मी एकबारगी काफुर हो गई है।

    रानियां। बुधवार दोपहर हुई बरसात से लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर शहर की सड़कों पर पानी भर गया। नाले ओवर फ्लो हो गए, जिससे नगरपालिका प्रशासन के उन दावों की पोल खुल गई, जिनमें बरसात के समय पानी निकासी के बंदोबस्त किए गए थे।

    जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूर्व के समय में सर्वे कर बरसात से पहले नालों की सफाई सीवरेज लाईन रास्तों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। निचले स्थानों पर बरसात का पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पुराना बस स्टैंड, सरसा मार्ग,जीवननगर मार्ग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वारथ केंद्र, बिजली घर के सामने, बालासर रोड़ पर दो-दो फुट पानी जमा हो गया। शहर में इस बरसाती पानी से बेशक परेशानी खड़ी हुई लेकिन खेतों में सोना बनकर बरसी है। धान व ग्वार की फसल जो बिना सिंचाई के लगातार मुरझा रही है उस पर रोनक लौट आई है।

    टोहाना शहर में सड़के जलमग्न, लोग परेशान

     बुधवार को आई बरसात ने शहर में पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल के रख दी। टोहाना का सामान्य बस स्टैंड भी हर बार की तरह तालाब बन गया। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिलन चौक, अग्रसैन चौक वाली सड़क, डांगरा रोड़, भूना रोड़ के अलावा अनेको जगह पानी से जलमग्न हो गई।

    शहर में कई जगहों पर लोगों को डिब्बों व बाल्टियों से पानी बाहर निकालना पड़ा। कई वर्षो से आ रही इस समस्या से शहर में कई लोगों के घरों में दरार आ चुकी है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है जिससे शहरवासी के मुंह से यही निकलता है कि सरकारें बदली, शासन बदला लेकिन नहीं बदले टोहाना के हालात। टोहाना में गले की फांस बनी बरसाती पानी की निकासी समस्या कई वर्षो के बाद भी आज ज्यों की त्यों है।

    बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिला छुटकारा

    जिले में बुधवार सुबह से हो रही बरसात से किसानों व शहरवासियोंं के चेहरे खिल उठे। बरसात से जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए फायदेमंद सावित हो रही है। किसानों ने बताया कि इन दिनों धान की रोपाई का कार्य जोरों पर है।

    वहीं पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लग रहे बिजली कटों के बाद शहरवासियों ने भी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति रही। वहीं शहर में जलेबी और पकौड़े की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। हरियाणा के अधिकतर इलाके में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो 29 जून को कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 2 जुलाई तक बरसात की संभावना बन रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।