हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो मोबाइल फोन...

    दो मोबाइल फोन चोर गिरफ्तार, छह मोबाइल फोन भी किए बरामद

    Jalandhar News
    Jalandhar News: पकड़े गए दोनों मोबाइल फोन चोर जालंधर पुलिस के साथ।

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: स्थानीय पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि शहर से अपराध को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरु किया है। उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें दो चोरों के बारे में सूचना मिली। शर्मा ने बताया कि इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। Jalandhar News

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि चोरों की पहचान दमन थापर निवासी आबादपुरा जालंधर और संदीप कुमार निवासी नजदीक राम लीला ग्राउंड लाठीमार मोहल्ला जालंधर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आरोपी के खुलासे पर दो और मोबाइल फोन बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि दमन के खिलाफ एक प्राथमिकी लंबित है जबकि संदीप के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– 10th Result 2024 Declared: 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप 10 सूची में 51 छात्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here