Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

भारत की दो और महिला पहलवानों अंशु और सोनम ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक का कोटा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत की दो और महिला पहलवानों अंशु मलिक (57 किग्रा) तथा सोनम मलिक (62 किग्रा) ने कजाकिस्तान के अल्माटी में एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर में अपने-अपने वजन वर्गों के फाइनल में पहुंचकर इस साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है। भारत के टोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती में कुल वजन वर्गों की संख्या इसके साथ ही छह पहुंच गयी है। इससे पहले तक पुरुष फ्री स्टाइल वर्ग में बजरंग पुनिया(65), रवि दहिया (57)और दीपक पुनिया (86) तथा महिला वर्ग में विनेश फोगाट (53)ने ओलम्पिक कोटा हासिल किया था।

अंशु ने 57 किग्रा वर्ग में कोरिया की पहलवान को 10-0 से, दूसरे राउंड में कजाकिस्तान की पहलवान को 10-0से और सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान को 12-2 से हराया। अंशु का फाइनल में मंगोलिया की पहलवान से मुकाबला होगा सोनम ने 62 किग्रा वर्ग में पहले राउंड में चीन की पहलवान को 5-2 से, दूसरे राउंड में ताइपे की पहलवान को 11-0 से, सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की पहलवान को 9-6 से हराया तथा फाइनल में अब उनका मुकाबला चीन की पहलवान से होगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts