हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पटियाला : ट्र...

    पटियाला : ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, दंपत्ति की मौत

    Road Accident

    हादसा: कार चालक ड्राईवर गंभीर रूप में घायल, पटियाला रैफर | Road Accident

    पटियाला/घग्गा(मनोज, जगसीर)। दर्दनाक सड़क हादसे दौरान पति-पत्नी की मौके पर ही मौत (Road Accident) होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस मौके कार का चालक गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे पटियाला रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार तरसेम चंद पत्नी सुनीता रानी निवासी घग्गा अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर पटियाला अपने पति तरसेम चंद की डायलसिज करवाने के लिए जा रहे थे तो अचानक समाना नजदीक ट्रैक्टर ट्राली के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई।

    कार चालक का मानसिक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा | Road Accident

    आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने स्पीड ब्रेकर होने के कारण ट्रैक्टर धीरे करने पर कार चालक का मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण कार ट्रैक्टर ट्राली के साथ जा टकराई।

    इस भयानक हादसे में तरसेम चंद और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला रैफर किया गया। इस हुए दर्दनाक हादसे के साथ पूरे घग्गा में शोक का माहौल बना हुआ है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।