हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम : न...

    गुरुग्राम : नहर में नहा रहे दो और छात्र डूबे, मौत

    Students, Drown, Canal, Death, Diver, Haryana

    चंदू-बुढेड़ा नहर में दोस्तों के साथ गए थे नहाने

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। चंदू-बुढेड़ा नहर में नहाने गए दो छात्र डूब गए। जैसे ही इस घटना की सूचना लोगों को मिली तो काफी संख्या में वहां लोग पहुंचे और उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किए गए। काफी प्रयासों के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों गांव गढ़ी-हरसरू के रहने वाले थे और दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। लोगों की सूचना पर राजेंद्र पार्क पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।

    जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी-हरसरू निवासी 16 वर्षीय संदीप पुत्र करण सिंह और शिवम पुत्र सज्जन 10वीं कक्षा के छात्र थे। शनिवार को दोनों छात्र अपने अन्य दोस्तों के साथ दोपहर चंदू बुढेड़ा नहर में नहाने गए थे। सभी लड़के नहर में उतर गए। इस दौरान संदीप और शिवम अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों छात्रों के गहरे पानी में जाते ही वहां नहा रहे अन्य लड़कों में हड़कंप मच गया। लड़कों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गहरे पानी में चले गए। हादसे की जानकारी होते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

    लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की खबर होने पर राजेंद्र पार्क थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को खोजने के लिए गोताखोर नहर में उतरे और काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों के शवों को बाहर निकाला। जैसे ही छात्रों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने छात्रों के शव को नहर से बाहर निकाल कर मॉर्चरी में रखवा दिया है, जहां रविवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।