हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना के स...

    लुधियाना के सिविल अस्पताल में 2 संदिग्धों को दबोचा

    Ludhiana News
    सिविल अस्पताल लुधियाना में स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड का बाहरी दृश्य।

    नर्स से बोले, जच्चा-बच्चा वार्ड से बच्चों की फोटो खींचकर दो, 500 रुपए ले लेना

    • क्लास-4 की नर्स की हिम्मत की बदौलत बड़ी घटना होने से बचाया | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। जिले के सिविल अस्पताल में देर रात हंगामा हुआ। जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में अस्पताल स्टाफ द्वारा 2 संदिग्ध लोगों को काबू करके पुलिस के हवाले किया गया। क्लास-4 की नर्स काजल से एक महिला ने कहा कि वह जच्चा-बच्चा वार्ड से किसी भी बच्चे की फोटो खींच कर मोबाइल में ला दे। वह उसे 500 रुपए देगी। महिला के साथ साधु की वेशभूषा में एक व्यक्ति भी था। नर्स काजल ने तुरंत स्टाफ को सूचित किया। संदिग्ध महिला और व्यक्ति को सिक्योरिटी गार्ड और लोगों की मदद से काबू करके सिविल अस्पताल में बनी चौकी में सूचित किया गया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में रखा है। Ludhiana News

    नर्स काजल ने बताया कि महिला ने उसे पैसों का लालच दिया, लेकिन वह उसके जाल में नहीं फंसी। इसके बाद उसने शोर मचाया। पुलिस ने भी उनके बयान अपने पास दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ देर रात पुलिस ने महिला और उसके साथी का मोबाइल व उनके बरामद अन्य दस्तावेज आदि खंगाले। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध महिला ने जो अपना पक्ष रखा, उसे क्रॉस चैक किया जा रहा है। कई एंगलों से जांच के बाद संदिग्ध महिला व व्यक्ति की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध महिला ताजपुर रोड की निवासी है।

    17 अप्रैल को सुबह करीब 3.15 बजे सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से एक महिला ने बच्चा चुराया था। पुलिस ने उस बच्चे को करीब 10 घंटे में आरोपियों सहित बरामद कर लिया था। उस मामले में महिला ने पूरे वार्ड को ही कुछ सुंघा दिया था। पुलिस ने उस मामले में एक दंपती को भी गिरफ्तार किया था। इसी कारण पुलिस अब इस मामले को हल्के में न लेते हुए संदिग्ध महिला और व्यक्ति से गहनता से पूछ पड़ताल कर रही है। महिला का फोन भी पुलिस खंगाल रही है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– रिहायशी एरिया में बनी फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से लगी आग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here