हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश कुलगाम मुठभेड...

    कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

    Encounter

    श्रीनगर (सच कहू न्यूज) अमरनाथ यात्रा से एक दिन पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कुलगाम के नवापोरा, मीर बाजार में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसे संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादी के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था।

    सुरक्षा अधिकारी ने कहा,“जैसे ही सुरक्षा बलों ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।” उन्होंने कहा,“मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और तलाशी अभीयान अभी जारी है।” मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कुलगाम जिले में पिछले तीन दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले गत 27 जून को कुलगाम में नौपोरा-खेरपोरा, त्रुबजी गांव में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here