हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली, यूपी ...

    दिल्ली, यूपी और एमपी के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

    # Arrested, Two prize crooks of Delhi, UP and MP arrested

    हरियाणा पुलिस को मिली कामयाबी , हरियाणा में कई वारदातों को दिया अंजाम

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद झज्जर जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, सात कारतूस, कारतूस के दो खोल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

    पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिल्ली के समसपुर खालसा निवासी सनम डागर उर्फ सोनू और बवाना गांव निवासी इब्राहिम उर्फ चीकू के रूप में की गई है। दोनों बदमाशों पर 1.75 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दिल्ली और मध्य प्रदेश पुलिस ने सनम डागर पर 50,000-50,000 रुपए जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25000-25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

    • दिल्ली पुलिस ने इब्राहिम पर भी 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया था

    ,.प्रारंभिक पूछताछ में इन बदमाशों ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश और हरियाणा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट और फिरौती से अनेक वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। तीनों पर इस समय इन राज्यों में लगभग 21 मामले दर्ज हैं।