हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जमीनी विवाद: ...

    जमीनी विवाद: मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या की

    गुरुहसहाय (सच कहूँ/विजय हांडा)। हलका गुरु हरसहाय में मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गांव सैदे के मोहन (Saide Ke Mohan) की है और मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। शनिवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि मामा ने उसे पर गोलियां चला दीं। मरने वाले युवक की पहचान 30 वर्षीय कुलबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रुप में हुई है। Guru Har Sahai News

    कुलबीर का मामा कश्मीर सिंह के साथ पहले जमीनी विवाद चल रहा था। इस दौरान कुछ पैसों का भी लेन-देन था। जिस कारण दोनों पक्षों में झड़प दौरान मामा से गोली चल गई। फिलहाल पुलिस ने कुलबीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मुताबिक मृतक के परिवार के बयानों पर धारा 302 के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया जाएगा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– जमीनी विवाद के चलते हुई खूनी झड़प, तीन लोगों को आई चोटें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here