हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खड़ी बस से टकर...

    खड़ी बस से टकराई अनिंयत्रित बस, महिला की मौत, 14 घायल

    Bus Accident

    घायलों में 9 की हालत गंभीर होने के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल में किया रैफर ( Bus Accident)

    अबोहर (सचकहूँ/सुधीर अरोड़ा)। अबोहर से श्री खाटूश्याम जी के लिए गत रात्रि रवाना हुई एक बस आज प्रात जयपुर-बीकानेर राष्टÑीय राजमार्ग सं.52 पर लक्ष्मणगढ़ के पास हादसाग्रस्त हो गई, जिससे बस मे सवार एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। ( Bus Accident)  घायलों को उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अबोहर से बीती रात खाटूश्यामजी जी के लिए रवाना हुई दर्शनार्थियों की बस आज प्रात: लक्ष्मणगढ़ के पास एक ढाबे के निकट पहुंची तो वहां पर पहले से खड़ी एक अन्य बस से जा टकराई।

    यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस मे सवार महिला अन्जू देवी आयु 58 निवासी कटैहडा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश गुप्ता,

    • संजय मित्तल।
    • रचना मित्तल।
    • श्रवण, बिल्लू शर्मा।
    • विक्रम सोनी।
    • प्रवीण, अजय।
    • सुमन नागपाल।

    स्वाती गुप्ता, मीना देवी, आदि सहित करीब 14 लोग घायल हो गए, घायलों को तत्काल सीकर के राजकीय कल्याण अस्पताल ले जाया गया जहां से 9 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जयपुर के एसएमएस रैफर कर दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।