हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल अंडर-20 विश्व...

    अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप : सेल्वा ने त्रिकूद में जीता रजत

    कैली (कोलंबिया) (एजेंसी)। भारत के सेल्वा पी थिरुमारन ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की त्रिकूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। सेल्वा शुक्रवार को 16.15 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ जमैका के जेडन हिबर्ट के पीछे रहे, जिन्होंने 17.27 मीटर की छलांग लगाई और स्वर्ण हासिल करने के साथ-साथ चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी स्थापित किया। थिरुमन के छह प्रयासों में से सिर्फ शुरूआती तीन ही वैध करार दिये गये, जबकि बाकी तीन को फाउल घोषित किया गया। 17 वर्षीय भारतीय ने अपने दूसरे प्रयास में पदक जीतने वाली कूद लगायी। इससे पहले, भार ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले में कांस्य पदक और महिला 400 मीटर दौड़ में रूपल चौधरी की बदौलत रजत पदक जीता था। इस जीत के साथ रूपल विश्व चैंपियनशिप के एक आयोजन में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गयी थीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here