हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल अब शहर की सड़...

    अब शहर की सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा गोवंश, नप ने 15 लाख की निविदा सूचना जारी की

    Kaithal News
    Kaithal News: बेसहारा गौवंश को पकड़कर गौशाला ले जाते हुए सदस्य

    अभियान के तहत एक सप्ताह में 300 गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजा गया

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: नगर परिषद क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंश अब सड़कों पर दिखाई नहीं देंगे। नगर परिषद द्वारा गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश शहर की बड़ी समस्याओं में से एक है। अभियान के तहत करीब 15 लाख रुपये की निविदा सूचना जारी की थी। नगर परिषद ने इस अभियान में एक हजार से अधिक गोवंश को पकड़ने का लक्ष्य रखा है। वहीं एक सप्ताह में शहर के करीब 300 पशुओं को पकड़ा जा चुका है। इस अभियान से शहरवासियों को आगामी दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

    गौरतलब है कि शहर की अधिकतर सड़कों पर गाेवंश दिखाई देते है। इसके चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। गोवंश के सड़क पर आने की वजह से कई दुर्घटनाए भी हो चुकी है। इनमें एक व्यक्ति की बाजू टूटी थी। जबकि दो बुजुर्गों को भी चोटें आई थी। Kaithal News

    सड़कों पर बेसहारा गौवंश से हादसों का बना रहता डर

    गर्मी के मौसम में सड़कों पर बेसहारा गोवंश की संख्या अधिक हो जाती है। इस कारण गर्मी के समय गोवंश की समस्या के कारण अधिक हादसों का भय रहता है। अब शहर की सड़को से गोवंश को पकड़ने का काम वार्ड पार्षदों की सहायता लेकर किया जा रहा है। वार्ड के पार्षद की ओर से संबंधित एजेंसी को उनके वार्ड में गोवंश की समस्या पर जानकारी दी जाती है। इसके बाद टीम उस वार्ड में पहुंचकर गोवंश पकड़ती है। नगर परिषद ने विस्तार अनाज मंडी के पास दूसरी सरकारी गोशाला शुरू की है। इस गोशाला में जींद रोड मॉडल टाउन की गोशाला के गोवंश को शिफ्ट किया गया था। अब जारी की गई निविदा सूचना के तहत इसी गोशाला में गोवंश छोड़े जाएंगे। ऐसे में यहां पर नगर परिषद ने सभी सुविधाएं जुटा ली हैं।

    300 गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजा गया: सुरभि गर्ग

    नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि पिछले सप्ताह ही गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें एक हजार से अधिक गोवंश पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 300 गोवंश पकड़कर गोशालाओं में भेज दिए गए है। कुछ समय पहले करीब 15 लाख रुपये की राशि की निविदा सूचना बेसहारा गोवंश पकड़ने के लिए लगाई गई थी। यह अभियान जुलाई माह में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर के लोग बेसहारा गोवंश के कारण होने वाले हादसों से बच पाएं। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप पुरस्कार से नवाजे गए