हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Toll Collecti...

    Toll Collection New System: टोल को लेकर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने लिया बड़ा फैसला, मौजूदा सिस्टम किया खत्म…

    Toll Collection New System
    Toll Collection New System: टोल को लेकर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने लिया बड़ा फैसला, मौजूदा सिस्टम किया खत्म...

    Toll Collection New System: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा फैसला लिया हैं, जिसे लेते हुए उन्होंने मौजूदा टोल सिस्टम को खत्म कर दिया हैं। इसके साथ ही सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा भी की हैं, उन्होंने आज शुक्रवार को कहा कि सरकार टोल सिस्टम खत्म कर रही है और जल्द ही सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू की जाएगी। इस सिस्टम को लागू करने के पीछे का उद्देश्य टोल कलेक्शन को बढ़ाना और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करना हैं।

    राज्यसभा में एक लिखित जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि सड़क परिवहन और हाईवे मत्रालय वैश्चिक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम लागू करने जा रहा हैं, ये सभी सिर्फ चुनिंदा टोल प्लाजा पर होगा, इससे पहले एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नितिन गड़करी ने कहा था, कि अब टोल खत्म कर रहे हैं, और सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली होगी, आपके बैंक खाते से पैसे कटेंगे और आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाएगा, इससे समय और पैसे की बचत होगी। पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे रह गया हैं।

    Dahi Tadka: रोज-रोज दाल सब्जी खाते-खाते ऊब गया है मन, तो एक बार जरूर ट्राई करें ये तड़का लगा दही

    पिछले महीने आयोजित की गई थी वर्कशॉप | Toll Collection New System

    25 जून 2024 को जीएनएसएस-बेस्ट सिस्टम पर हितधारकों से परामर्श करने के लिए एक एंटरनेशनल वर्कशॉप आयोजित की गई थी, इसके बाद 7 जून 2024 को वैश्चिक अभिरुचि अभिव्यक्ति ईओआई प्रस्तुत की गई, जिसमें व्यापक औद्योगिक भागीजारी को आमंत्रित किया गया।

    गड़करी ने पिछले साल ही दी थी नए सिस्टम की जानकारी

    इससे पहले दिसंबर में नितिन गड़करी ने घोषणा की थी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का टारगेट मार्च 2024 तक इस नई प्रणाली को लागू करना हैं, टोल प्लाजा पर प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और वेटिंग टाइम को कम करने के प्रयासों के बारे में वर्ल्ड बैंक को सूचित किया गया हैं, फास्टटैग की शुरुआत के साथ, टोल प्लाजा पर औसत प्रतीक्षा समय में उल्लेखनीय कमी आई हैं, कर्नाटक में NH-275 के बेंगलुरु-मैसूर खंड और हरियाणा में NH-709 के पानीपत-हिसार खंड पर इसको आजमाया जा चुका हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here