हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केंद्रीय मंत्...

    केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने यशोदा अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के स्वास्थ की ली जानकरी

    हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने किया डॉ जनरल वीके सिंह का स्वागत

    • केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय 19 फरवरी से यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी में भर्ती है।

    गाज़ियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का स्वास्थ्य हाल चाल लेने केंद्रीय मंत्री डॉ जनरल वी के सिंह शनिवार की यशोदा हॉस्पिटल कौशम्बी पहुँचे। जहां हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने जनरल वी के सिंह को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। और डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के चिकित्सा कछ में उन्हें साथ ले कर गए। जहाँ जनरल वी के सिंह ने उनका हाल चाल जाना। डॉ पांडेय ने बताया कि वह अब पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं। और घुटना प्रत्यारोपण के बाद चल फिर भी पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– मंच पर सम्मानित होने वाला छात्र होता है बहुमुखी प्रतिभा का धनी-दीपक शर्मा

    डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का घुटना प्रत्यारोपण आपरेशन 19 फरवरी को हुआ है। और अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने बताया उनकी रिकवरी अच्छे से हो रही है और उन्हें हॉस्पिटल से जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने डॉ पी एन अरोड़ा का आभार प्रकट किया। और हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ की उनका अच्छे से ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल की फिजियोथिरैपी टीम की भी बहुत तारीफ की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here