हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अज्ञात बदमाशो...

    अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली, मौत

    saharanpur-news
    • चार नामजद व दो अज्ञात सहित 6 पर मुकदमा दर्ज
    • घटना से इलाके में फैली दहशत

    सच कहूँ/ तारिक़ सिद्दीक़ी

    सहारनपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है।एक बार फिर खाकी के ख़ौफ़ से बेख़ौफ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।चार गोली लगने से उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई।घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।।घटना रामपुर मनिहारान के गांव मोहनपुर गाड़ा में शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस जांच में जुटी है।

    मिली जानकारी अनुसार मृतक अमजद पुत्र असलम थाना नागल के नलहेड़ा पांडोली का रहने वाला था जो पिछले करीब 8 वर्ष से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव मोहनपुर गाड़ा स्थित अपनी ससुराल में घर जमाई बन कर रह रहा था। अमजद ने मोहनपुर गाड़ा में इन्वर्टर की एक छोटी सी फैक्ट्री लगाई हुई है।बीती रात जब अमजद अपनी फेक्ट्री में था उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी।अमजद को दो गोली सीने व दो पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया।घटना से हड़कम्प मच गया।

    सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।आनन फानन में पुलिस व परिजन घायल अवस्था मे अमजद को अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।वही इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के ही चार लोगों को नामदज व दो अज्ञात सहित 6 लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रामनगर व मोहनपुर में लगातार दो दिनों में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की दो घटनाओं के बाद एसएसपी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे है। इस घटना के बाद कोतवाल विनय कुमार को हटाकर प्रमोद कुमार को कोतवाली रामपुर मनिहारान की जिम्मेदारी सौंपी जाने की भी खबर चर्चाओं में है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here