हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस का रिजल्ट जारी! यहां देखें!

    UP Police Constable Result 2024

    UP Police Constable Result 2024 Declared: आज, गुरुवार 21 नवंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने जारी कर दिए हैं। जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। UP Police Constable Result 2024

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी पुलिस में कुल 174,316 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जोकि उपलब्ध पदों की संख्या का 2.5 गुना है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 60,244 रिक्त कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। जो उम्मीदवार सफल हुए हैं वे अब चयन के अगले चरणों में प्रवेश करेंगे, जिसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण होंगे।

    ये है कट ऑफ विवरण

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कई परीक्षा शिफ्ट होने के कारण सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग किया गया। इसलिए विभिन्न श्रेणियों के लिए विस्तृत कट ऑफ अंक दिए गए हैं, जैसे कि:-

    – अनारक्षित (सामान्य): 214.04644

    • EWS: 187.31758
    •  OBC: 198.99599
    •  SC: 178.04955
    • ST: 146.73835

    ये हैं महिला श्रेणी के कट ऑफ | UP Police Constable Result 2024

    •  अनारक्षित (सामान्य): 203.90879
    •  EWS: 180.23366
    •  OBC: 189.39256
    •  SC: 169.13167
    •  ST: 136.02707

    दस्तावेज सत्यापन और PST तारीखें

    रिपोर्ट के अनुसार जो भी उम्मीदवार सफल हुए हैं, उनको दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, डीवी और पीएसटी पास करने वाले उम्मीदवार जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे। UP Police Constable Result 2024

    Triveni Youth Festival: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का दिव्यांश चुना गया बेस्ट एक्टर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here