हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी: छात्र क...

    यूपी: छात्र की गोली मारकर हत्या

    Shamli

    शामली (Shamli) पुलिस मामले की कर रही छानबीन

    शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में शामली (Shamli) के कांधला क्षेत्र में मंगलवार को हमलावरों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार डूंगर गांव निवासी प्रियांशू (18) चंदल लाल नेशनल स्कूल में 11वी का छात्र था। सुबह कांधला कस्बे में स्थित कार्पोशन बैंक के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को शामली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रों के बीच में हुए किसी बात को लेकर विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर राष्टीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन बाद खुला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।