हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल रूस को 3-0 से...

    रूस को 3-0 से पीटकर उरुग्वे टॉप पर

    Uruguay, Beat, Russia 

    ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया

    समारा (एजेंसी)।

    मेजबान रूस के फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट में जोरदार अभियान को दो बार के पूर्व चैंपियन उरुग्वे ने 3-0 की शानदार जीत के साथ थाम कर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। विश्व कप में सबसे निचली रैंकिंग की टीम रूस और उरुग्वे पहले ही दो-दो मैच जीतकर नॉकआॅउट दौर में पहुंच चुके थे और इस मुकाबले से ग्रुप के विजेता का फैसला होना था जिसमें उरुग्वे ने बाजी मार ली। रूस ने अपने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से और दूसरे मैच में मिस्र को 3-1 से पराजित किया था जबकि उरुग्वे ने मिस्र और सऊदी अरब के खिलाफ अपने दोनों मैच 1-0 के अंतर से जीते थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।