हरारे (एजेंसी)। U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक, कप्तान मयंक अग्रवाल (53), अभिज्ञान कुंडु (40 ) और शाह सतनाम जी क्रिकेट अकेडमी के होनहार खिलाड़ी कनिष्क चौहान (37*) की पारियों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया। 412 रनों के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से अंबरीश ने तीन, कनिष्क चौहान ने दो, दीपेश ने दो, खिलन पटेल और आयुष महात्रे ने 1-1 विकेट ली। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने चौथे ही ओवर में एरन जॉर्ज (नौ) का विकेट गंवा दिया। U19 World Cup Final
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई। 19वें ओवर में एलेक्स ग्रीन ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन उससे एक गेंद पहले छक्का लगाकर वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। आयुष म्हात्र ने 51 गेंदों का सामना किया और सात चौके और दो छक्के लगाए।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वेदांत त्रिवेदी एक छोर थामे खड़े रहे। वहीं दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी छक्के और चौकों की बरसात करते हुए तेजी के साथ अपना और टीम का स्कोर बढ़ाते रहे। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 20वें ओवर की अखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक बनाया।
26वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें मैनी लुम्सडेन की गेंद पर विकेट के पीछे थॉमस रियू ने कैच आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के लगाते हुए 175 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। इस दौरान वह अंडर-19 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने यूथ वनडे में सर्वाधिक 1412 रन बनाने का भी रिकार्ड बनाया। उन्होंने विजय जोल 1404 रन के रिकार्ड को तोड़ा। वैभव के आउट होने के बाद भारत के रनों की रफ्तार थम गई और विकटों का पतन शुरु हो गया। विहान मल्होत्रा (36), अम्ब्रिश (18) और खिलन पटेल (तीन) रन बनाकर आउट हुये।
अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 40 रनों की पारी खेली। 49वें ओवर में खिलन पटेल (पांच) रनआउट हुए। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकेडमी के होनहार खिलाड़ी कनिष्क चौहान ने पारी के आखिरी ओवर में 18 रन ठोक कर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। मैनी लुम्सडेन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। U19 World Cup Final
शाह सतनाम जी क्रिकेट अकेडमी के होनहार खिलाड़ी कनिष्क चौहान ने पारी के आखिरी ओवर में 18 रन ठोक कर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली।
















