हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वाहन चोर गिरफ...

    वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

    Kairana News
    Kairana News: वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इरफान उर्फ फान्ना निवासी ग्राम तिसंग थाना झिंझाना बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद बाइकों में विगत गुरुवार को कचहरी गेट के सामने से चोरी हुई युवक संदीप रोहेला निवासी गढ़ीपुख्ता की बाइक भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Education Department: हरियाणा शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल