हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Video Viral: राजस्व निरीक्षक का रुपया लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

    Firozabad News
    Video Viral: राजस्व निरीक्षक का रुपया लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

    एसडीएम कर रही हैं मामले की जांच, खैरगढ़ में तैनात है ये आरआई | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Video Viral: एक आरआई द्वारा एक व्यक्ति से रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है । शनिवार दोपहर के बाद ये वीडियो खूब वायरल होता नजर आ रहा है। जिसमें एक राजस्व निरीक्षक एक व्यक्ति से रुपए लेते हुए नजर आ रहा है। एक तहसील के राजस्व निरीक्षक का एक व्यक्ति से अवैध धन बसूली करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। Firozabad News

    जिसमें रुपए लेने के बाद राजस्व निरीक्षक व्हाट्सएप पर एक नोटिश भेजने के बात कर रहा है । साथ ही वह ग्रामीणों को नोटिश उपलब्ध कराने के लिए भी कह रहा है । उसके बाद राजस्व निरीक्षक कार में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक वर्तमान में खैरगढ़ क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही वीडियो में डहर गांव के नोटिश की बात हो रही है। इस बारे में राजस्व निरीक्षक का कहना है कि वीडियो किसी शरारती तत्व ने बदनाम करने के लिए बनाया है। उक्त व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे। Firozabad News

    इस बारे में तहसीलदार राखी शर्मा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। उसकी एसडीएम जांच कर रही है। मामले की जांच हो रही है।

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सेना के ट्रक व ट्राले के बीच टक्कर, पांच जवान घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here