हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश पीछे आ रही ‘म...

    पीछे आ रही ‘मौत’ से बचाकर ‘जिंदगियों’ को हांककर ले गया कुत्ता

    Viral Video

    जानवर का जानवर होता वफादार, कुत्ते ने दिखाया गायों के प्रति अपना प्यार

    नई दिल्ली। (सच कहूँ)। अभी हाल ही में ट्विटर अकाउंट पर एक (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक कुत्ता गायों के झुंड की रक्षा करते दिखाई दे रहा है। पर वो किस से गायों के झुंड की रक्षा कर रहा है। ये तो आपको वीडियो देखकर अपने आप ही पता लग जाएगा।

    आपने कई बार देखा होगा कि गांवों में कुछ लोग कुत्ता इसलिए पालते हैं क्योंकि गांव वाले कुत्तों को समझदार समझते हैं, उन्हें लगता है कि कुत्ते अक्सर उनके जानवरों की देखभाल कर सकते हैं, उनकी रक्षा करने में सहयोगी हैं।

    इस वीडियो में कुत्ता कुछ ऐसा ही करता दिखाई दे रहा है। (Viral Video) गायों के झुंड के पीछे उनका शिकार करने के मकसद से एक शेर लगा हुआ है और कुत्ता उसी से बचाने के लिए गायों को हांक कर ले जाता हुआ दिख रहा है। जब गाय आगे चली जाती हैं तो कुत्ता कुछ देर रुक कर शेर का इंतजार करता है कि शेर कहां तक आ गया। और जब शेर नजदीक आने लगता है तो तभी कुत्ता भी वहां से रफुचक्कर हो जाता है।

    आपको बता दें कि वायरल हो रही इस वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और बहुत से लोगों ने इस पर तरत-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here