हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका

    Titanic
    Titanic Submarine टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका

    वाशिंगटन (एजेंसी) Titanic Submarine: अटलांटिक महासागर में लापता टाइटन पनडुब्बी का मलबा गुरुवार को टाइटेनिक (Titanic)  जहाज के पास मिलने के साथ ही उस पर सवार पांच लोगों की तलाश का अभियान समाप्त हो गया। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज में विनाशकारी विस्फोट हुआ था और इस पर सवार एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा था। केप कॉड, मास से 900 मील दूर उत्तरी अटलांटिक के एक दूरदराज वाले इलाके में चलाए जा रहे तलाश अभियान ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। टाइटन नामक 22 फुट की पनडुब्बी का अपने मूल जहाज से दो घंटे से भी कम समय में गत रविवार को यात्रा के दौरान संपर्क टूट गया था।

    पाकिस्तान के प्रसिद्ध कारोबारी शहजादा दाउद भी था शामिल | Titanic Submarine

    फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के कमांड, रियर एडमिरल जॉन माउगर ने बोस्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो कुछ हुआ, उसकी उन्हें यथासंभव जानकारी प्राप्त हो सके। टाइटन के स्वामित्व वाली कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी 61 वर्षीय स्टॉकटन रश सबमर्सिबल चला रहे थे और उन लोगों में से एक थे, जिन्हें मृत मान लिया गया है।

    जहाज पर अन्य लोग 58 वर्षीय ब्रिटिश खोजकर्ता हामिश हार्डिंग, पॉल-हेनरी नार्जियोलेट ( 77) एक फ्रांसीसी समुद्री विशेषज्ञ, जिन्होंने टाइटैनिक पर 35 से अधिक गोते लगाए थे, ब्रिटीश व्यवसायी शहजादा दाऊद (48) और उनका 19 वर्षीय बेटा सुलेमान दाऊद सवार थे।

    क्या है टाइटन पनडुब्बी? | Titanic Submarine

    टाइटन एक रिसर्च और सर्वे पनडुब्बी है, जिसमें पांच लोग बैठ सकते हैं। इनमें एक पायलट और चालक दल शामिल हैं, जो पुरातत्वविद या समुद्री जीवविज्ञानी हो सकते हैं। हालांकि, यह उन पर्यटकों को भी ले जाता है जो एक सीट का खर्च उठा सकते हैं। जानकारी अनुसार टाइटैनिक के मलबे की खोज के लिए आठ दिन की यात्रा के लिए टाइटन पनडुब्बी $250,000 (2.02 करोड़ रुपये) चार्ज करती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here