हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Viral Video: नरसंहार में मरे हमास प्रमुख की पत्नी की लाखों रूपयों से भरे बैग के साथ वीडियो हुई वायरल!

    Viral Video: हमास (एजेंसी)। नरसंहार में मारे गए हमास प्रमुख याह्या सिनवार और उनकी पत्नी अबू जमर की 7 अक्तूबर के नरसंहार से कुछ घंटे पहले गाजा सुरंग में प्रवेश करते की वीडियो इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा वायरल की गई है, वीडियो में उनके पास 26 लाख ($32,000) रुपये का आलीशान बिर्किन बैग भी दिखाया गया है। Israel-Hamas War

    एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। इजराइल रक्षा बलों (कऊऋ) द्वारा जारी किए गए फुटेज में कथित तौर पर दंपति को 6 अक्तूबर को रात 10:45 बजे संकीर्ण बंकर गलियारे में अपने दो छोटे बेटों की मदद करते हुए दिखाया गया है।

    एक एक्स यूजर अविच्य एड्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘‘क्या 6 अक्तूबर को सिनवार की पत्नी ने उनके साथ सुरंग में प्रवेश किया था, जिसमें बिर्किन बैग था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 32,000 डॉलर थी?! मैं टिप्पणी आप पर छोड़ता हूँ। जबकि गाजा के लोगों के पास टेंट या बुनियादी जरूरतों के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, हम याह्या सिनवार और उनकी पत्नी के पैसे के प्रति विशेष प्रेम के कई उदाहरण देखते हैं।’’ Israel-Hamas War

    इजराइल ने वीडियो से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें सिनवार की पत्नी एक बैग पकड़े हुए हैं। धुंधली तस्वीर में, बैग पर बना डिजाइन ‘हर्मीस बिर्किन 40 ब्लैक टोगो गोल्ड हार्डवेयर एडिशन जैसा प्रतीत होता है’। फुटेज से पता चलता है कि याह्या सिनवार ने सुरंग से कई चक्कर लगाए। रिपोर्ट के अनुसार वह आसन्न हिंसा की अराजकता के बीच पानी की बोतलों और तकियों के पैकेज सहित कई सामान निकाल रहा था।

    ऐसे हुई याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि | Israel-Hamas War

    आईडीएफ हमलों के बाद से याह्या सिनवार की सक्रिय रूप से तलाश कर रहा था और बुधवार को उन्होंने उसकी मौत की पुष्टि की। सैनिकों ने तेल अल-सुल्तान में हवाई हमले के बाद मलबे को छानते समय उसका शव खोजा।

    IMD Alert: आ रहा चक्रवाती तूफान! आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here