हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home खेल फीफा विश्वकप ...

    फीफा विश्वकप में पहली बार वीडियो रेफरी

    Video Referee,  First Time, FIFA. World Cup, Sports

    मॉस्को (एजेंसी)। रुस की मेज़बानी में 14 जून से शुरु होने जा रहे फुटबाल विश्वकप के दौरान रेफरी खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाते समय वीडियो असिस्टेंड रेफरी (वार) तकनीकी की मदद ले सकेंगे जो पहली बार उपयोग में लाई जा रही है। फुटबाल की नियम निर्धारण संस्था (आईएफएबी) ने बुधवार को बताया कि विश्वकप मैचों के दौरान आॅफ द् बॉल के लिए दिए जाने वाले रेड कार्ड पेनल्टी देने के समय मैदान पर मौजूद रेफरी वार तकनीक की मदद ले सकेंगे।

    आईएफएबी तकनीकी निदेशक डेविड एलेरे ने कहा कि यदि खेल के दौरान रेफरी से कोई घटना नज़रअंदाज़ हो जाती है तो उस समय वार या सहयोगी वार रेफरी की मदद ली जा सकती है जो रेफरी को किसी खिलाड़ी को बाहर भेजने के लिए रेड कार्ड पेनल्टी देने से जुड़ी सही जानकारी देगा। यदि ऐसी कोई घटना मैच में देरी से भी होती है तो वार मददगार होगा। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं मान रहे हैं कि ऐसा लगातार होगा, लेकिन यह केवल गंभीर रेड कार्ड पेनल्टी मामलों के लिए उपयोग में कारगर रहेगा। रुस में 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले विश्वकप में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया जाएगा।