हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Maharashtra :...

    Maharashtra :विद्या इन्सां ने इस अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन!

    Maharashtra News
    Maharashtra: विद्या इन्सां ने इस अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन!

    सांगली, महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज)। महाराष्ट्र के ब्लॉक सांगली (Sangli of Maharashtra) की विद्या इन्सां ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाकर अपने मन को शांति प्रदान की है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचन हैं कि आप कोइ भी त्यौहार, उत्सव, पार्टी, जन्मदिन, सालगिरह आदि पर यदि मानवता भलाई, परहित परमार्थ के कार्य करते हैं, तो आपकी खुशियां कई गुणा बढ़ जाती हैं और आप सतगुरु, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, भगवान की रहमतो को पाने के काबिल बनते हैं। Maharashtra News

    इस अलग अंदाज में जन्मदिन मनाकर मिलती हैं मन को शांति | Maharashtra News

    तो इसी क्रम में ब्लॉक सांगली महाराष्ट्र की बहन विद्या इन्सां ने अपने जन्मदिन पर अपने पति 85 मैंबर (महाराष्ट्र) विक्रम इन्सां के साथ मिलकर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से बाल अनाथ-आश्रम ‘उद्योगरत्न वि. रा. वेलणकर बालकाश्रम, सांगली’ महाराष्ट्र में आइसक्रीम और चॉकलेट बांटी। साथ ही 6 लड़कियों की एक साल की कॉलेज फीस भरी ताकि वो अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। इतना ही नहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपध भी किया तथा चिलचिलाती गर्मी में पक्षी जीर्णोद्धार के तहत मिट्ठी के सकोरे में पानी भरकर भी रखा। विद्या इन्सां ने बताया कि इस अलग अंदाज में जन्मदिन मनाकर उनके मन को शांति मिलती है। Maharashtra News

    इस पुण्य के कार्य के लिए अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़कियों और प्रबंधन समिति ने उक्त डेरा अनुयायियों का बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि लोग तो जन्मदिन पर पार्टी करने जाते हैं और आप ऐसे परहित, परमार्थ करने हमारे पास आए। धन्य हैं आप और आपके गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम जी इन्सां जिन्होंने अपने मुरीदों को ऐसी शिक्षाएं दी है। Maharashtra News

    Air India flight Collides: एयर इंडिया की फ्लाइट टग ट्रैक्टर से टकराई! सवार थे 180 यात्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here