हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Bribe: विजीले...

    Bribe: विजीलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार दबोचा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: विजीलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार दबोचा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Vigilance Bureau: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पुलिस थाना डिवीजन-5, जालंधर में तैनात एक पुलिस हवलदार कुलविंदर सिंह को 4500 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि यह मामला भार्गो कैंप, जालंधर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई आॅनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है। Chandigarh News

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज था, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी ने बिना किसी दस्तावेजी कार्रवाई के शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस कर्मचारी उसका फोन वापस करने और मामले में उसकी मदद करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था और पैसे न देने की स्थिति में उसके खिलाफ साइबर अपराध के तहत एक और मामला दर्ज करने की धमकी दे रहा था। Chandigarh News

    शिकायत के अनुसार, इस पुलिस कर्मचारी ने गूगल-पे के जरिए 4500 रुपए लिए थे और 5500 रुपए और मांग रहा था, हालांकि उसका तबादला किसी अन्य स्थान पर हो चुका था। विजीलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच के दौरान, इस शिकायत में लगाए गए आरोप सही साबित हुए। इसके बाद हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– America Deported Indian: अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवक ने करवाई एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज, आरोपियों ने 37 लाख ठगे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here