हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मंदिर में पूज...

    मंदिर में पूजा अर्चना कर विजय जैन ने पदयात्रा के की शुरुआत

    पानीपत। (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया) रविवार को भाजपा नेता विजय जैन ने प्राचीन देवी मंदिर से अपने साथियों के साथ जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत की यह पदयात्रा विजय जैन की पहली पदयात्रा है जो लगातार जारी रहेगी। प्राचीन देवी मंदिर से पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण से शुरू हुई और विजय जैन ने माता के मंदिर में पूजा अर्चना करके यात्रा की शुरुआत की। विजय जैन की इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए और पैदल देशराज कॉलोनी के घर घर जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना।पदयात्रा देशराज कॉलोनी में पहुंचने पर विजय जैन का फूल मालाओं और महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया‌।

    यह भी पढ़ें:– मोबाइल फोन छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

    जगह-जगह लोगों ने चाय और जलपान का आयोजन किया गया था। अपने स्वागत से उत्साहित विजय जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मान सम्मान आप लोगों ने मुझे दिया मैं जीवन भर इसका आभारी रहूंगा और आपके इस कर्ज को मैं कभी नहीं चुका सकता जैन ने कहा है कि पानीपत ग्रामीण हलके की जनता और अपने कार्यकर्ताओं के सुख और दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा अगर आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे कोई शक्ति मिले तो मैं उसको जनता के हितों के लिए और आपके बीच में रह करके आप लोगों की सेवा करता रहूंगा इस पदयात्रा मैं उनके साथ समाजसेवी अशोक गुप्ता राजेंद्र सैनी डॉक्टर सिताब सैनी आशु सैनी राजकुमार नाई जगदीश डोलिया मनोज जैन मनोज गर्ग बलदेव अरोड़ा (हनुमान) जयप्रकाश त्यागी प्रवीण जोगी विपिन कश्यप रविंद्र जैन आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here