हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home सरसा मम्मड़ ब्रांच...

    मम्मड़ ब्रांच की टेल पर 3 महीने से नहीं पहुंच रहा पानी, 8 गांवों के ग्रामीण व किसान डीसी से मिले

    Sirsa News
    उपायुक्त कार्यालय पहुंचे किसान।

    एसई बोले, 12 जून को आएगा नहरों में पानी

    Villagers and farmers met DC: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मम्मड़ ब्रांच व नथोर माइनर की टेल पर पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे रोषित टेल पर पडऩे वाले 8 गांवों के ग्रामीण व किसान मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त शांतनु शर्मा को टेल तक पानी पहुंचाने संबंधी एक मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरंत सिंचाई विभाग के एसई को टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। उपायुक्त से मिलने के पश्चात सभी किसान व ग्रामीण एसई से उनके कार्यालय में जाकर मिले और अपनी समस्या बताई।

    वहीं एसई ने ग्रामीणों को आश्वसत किया 12 जून को उनकी नहरों में पानी आएगा और उस समय पानी हर हाल में उनकी टेल तक पहुंचेंगा। एसई ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि नहर में पानी आने पर वह स्वयं निरीक्षण करेंगे और अगर उस समय टेल पर पानी नहीं पहुंचा तो इसके लिए जो जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी होंगे,उन पर कार्रवाई होगी। जिसके पश्चात किसान घरों को लौट गए।

    अवरोधक हटे, पाइप की लंबाई हो एक समान

    उपायुक्त कार्यालय पहुंचे गांव केहरवाला, मम्मडख़ेड़ा, सैनपाल, सैनपाल कोठा, नथोर, कालूआना, अहमदपुर दारेवाला, मतुवाला आदि के किसान संदीप गोदारा केहरवाला, राम सिंह, रणवीर सिंह, बुधराम रामेशर, चमकौर सिंह, दिनोद कुमार सहित अन्य ने बताया कि मम्मड़ ब्रांच नहर व नथोर माइनर की टेल तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसका मुख्य कारण नहर की सफाई नहीं होना और मोगो के साथ लगाई गई पाइपों की लंबाई ज्यादा होना है।

    इसके अलावा नहर में दो जगह दीवारों के अवरोधक भी बने हुए है, जिस कारण टेल तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों ने बताया कि बुर्जी नंबर 15800 पर पानी का स्तर 2.86 का है तथा यहां से नथोर माइनर भी निकलता है। फरवरी 2025 से लेकर आज तक पानी का स्तर मम्मड़ खेड़ा ब्रांच के टेल पर 1.10 से नीचे रहा है।

    दो महीने की बंदी के बावजूद भी टेल पर पानी नहीं पहुंचा है | Sirsa News

    उन्होंने कहा कि दो महीने की बंदी के बावजूद भी टेल पर पानी नहीं पहुंचा है और उन्होंने अपने मोगे बंद करके बड़ी मुश्किल से गांव के वाटरवक्र्स की डिग्गियां भरी है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मिलीभगत से उनके एरिया में कॉटन की बिजाई नहीं हो पाई है और अब ग्वार व बाजरे का टाइम चल रहा है।

    अगर अब भी सिंचाई के लिए पूरा और दो सप्ताह पानी नहीं मिला तो किसान भूखे मरने पर विवश होंगे, इसलिए अगर उन्हें पूरा पानी नहीं मिला तो किसान को मजबूरीवश धरना-प्रदर्शन करना होगा। किसानों ने कहा कि नहर की रिमॉडलिंग की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हो रही। सिर्फ रिमॉडलिंग के एस्टीमेट बनाकर फाइल ऑफिस में धूल फांक रही है। साथ ही किसानों ने गोलेवाला हैड बुर्जी नंबर 134400 तक नहर की रिमॉडलिंग जल्द से जल्द कराने की भी मांग की है, ताकि नहर में पानी पूरा चल सके। Sirsa News

    CM Flying’s Raid: मतुवाला में सिहाग डेयरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, टीम ने भरे दुग्ध व घी के सैं…