हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल विनेश फोगाट न...

    विनेश फोगाट ने रचा स्वर्णिम इतिहास

    Vinesh phogat gold

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी |Vinesh phogat gold

    जकार्ता (एजेंसी)। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान (Vinesh phogat gold) विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। विनेश ने इस तरह भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण और कुश्ती का भी दूसरा स्वर्ण दिलाया। विनेश इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। बजरंग पूनिया ने कल इन खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। विनेश ने 50 किग्रा के फाइनल में जापान की इरी यूकी को 6-2 से पराजित किया।

    पैर में दर्द के बावजूद जीते मुकाबले |Vinesh phogat gold

    फाइनल तक का सफर विनेश के लिए किसी भी लिहाज से आसान नहीं था। उनके पैर में दर्द था, बावजूद इसके वो अपने विरोधियों को पटकनी देते चली गईं। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की यनान सुन को 8-2 से शिकस्त देकर हिसाब चुकता किया। उन्होंने इसके साथ ही रियो ओलंपिक की कड़वी यादों को पीछे छोड़ दिया, जब चीनी खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में पैर में चोट लगने के कारण विनेश मुकाबला हार गई थीं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।