हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ वोटर इन क्यू ...

    वोटर इन क्यू एप बताएगी ‘कितनी लंबी है मतदाताओं की लाईन’

    Chandigarh News
    सांकेतिक फोटो

    मतदान के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार | Chandigarh News

    चंडीगढ़/करनाल (सच कहूँ न्यूज)। Voter in Queue app: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई वोटर इन क्यू एप के माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ली जा सकेगी। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार वोट डालने जा सकेंगे। ऐसे में इस एप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलगी। Chandigarh News

    करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केन्द्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापिस चले जाते हैं, लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से मतदान केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी।

    सीधे बीएलओ से जुड़ा मतदाता | Chandigarh News

    वोटर इन क्यू मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं।

    19 हलकों से वोटर्स-इन-क्यू एप की शुरूआत | Chandigarh News

    वोटर इन क्यू मोबाइल एप का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। प्रारंभिक ट्रायल के रूप में अभी करनाल सहित गुरूग्राम, रोहतक, बहादुरगढ़, कैथल, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, बडखल, पंचकूला, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, यमुनानगर, थानेसर, पानीपत और सोनीपत विधानसभा क्षेत्रों में वोटर्स-इन-क्यू एप को शुरू किया गया है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:– अमेरिका में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here