हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Lok Sabha Elections : 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग शनिवार को, वाराणसी से पीएम मोदी मैदान में…

    Punjab Nagar Nigam Chunav
    Punjab Nagar Nigam Chunav: नगर निगम चुनावों की घोषणा, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Narendra Modi: देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए करीब दो महीने तक चले हाई-वोल्टेज प्रचार के बाद अब सभी की निगाहें शनिवार को अंतिम चरण में 57 संसदीय सीटों के लिए होने वाले मतदान पर टिकी है। इन सीटों में सर्वाधिक हाईप्रोफाइल वाराणसी सीट भी शामिल हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने 2014 और 2019 में यहां से जीत हासिल की और अब अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कृतसंकल्पित हैं। New Delhi

    केंद्रशासित चंडीगढ़ की एक सीट समेत हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सभी सीटों के साथ, ओडिशा (छह), उत्तर प्रदेश में (13), पश्चिम बंगाल में (नौ) तथा बिहार में आठ एवं झारखंड (तीन) सीटों पर भी मतदान होगा। वर्ष 2019 के आम चुनावों में इन 57 में से भाजपा ने 25 सीटें जीतीं, तृणमूल कांग्रेस ने नौ और कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थी।

    अंतिम चरण के चुनाव में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें पंजाब से 328, उत्तर प्रदेश से 144, बिहार से 134, ओडिशा से 66, झारखंड से 52, हिमाचल प्रदेश से 37 और चंडीगढ़ से चार प्रत्याशी शामिल हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत, हरसिमरत कौर बादल, रवि किशन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी तथा अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। New Delhi

    इससे पहले सात चरणों वाले चुनावों के लिए 75 दिनों तक चला प्रचार अभियान गुरुवार को समाप्त हो गया। केंद्र मे सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीसरी बार सत्तासीन होने के लिए कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों का इंडिया समूह ने एक दशक के बाद सत्ता में उलटफेर को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपना तूफानी अभियान पूरा करने के बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पंजाब में जनसभाएं की और इसके बाद 48 घंटे के ध्यान के लिए देश के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी चले गये।

    यह भी पढ़ें:– Bihar News: चिराग पासवान का बड़ा दावा, बिहार की सभी 40 सीटों पर राजग की होगी जीत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here