हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हथिनीकुंड बैर...

    हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 1492 क्यूसेक पानी

    Kairana
    Kairana: हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 1492 क्यूसेक पानी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1492 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया। यमुना में छोड़े गए पानी से क्षेत्र में किसी प्रकार के खतरे की संभावना नही है। Kairana

    हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने पर ही परिस्थितियों के अनुसार यमुना नदी में जल प्रवाहित किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अभी तक बैराज से यमुना में इतना पानी नही छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना पैदा हो। विगत 03 जुलाई को इस सीजन का अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया था। Kairana

    इससे पूर्व, विगत 29 जून को 11,225 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को प्रातः आठ बजे 1492 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है, जिससे क्षेत्र में खतरे की कोई संभावना नही है। कैराना में यमुना का बहाव 228.20 मीटर पर है। यमुना ब्रिज पर स्थित सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– Ration Depot News: सरकारी डिपो बना मनमानी का अड्डा! ₹13.50 प्रति किलो की चीनी 15 से 20 रुपए में, विरोध करने पर बदसलूकी