मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। ऐतिहासिक सोरम गांव में चल रही सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी ने हवाई यात्रा के माध्यम से पहुंचकर महापंचायत में भाग लिया। हेलीपैड पर उनका स्वागत भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और अन्य जिम्मेदार लोगों ने किया। सुरेंद्र चौधरी ने ऐतिहासिक गांव सोरम की 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पंचायत घर का निरीक्षण किया, जहां उन्हें पुलिस प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। पंचायत घर में उपस्थित सभी समाज के बुजुर्गों ने उन्हें इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।महापंचायत में उपस्थित खाप चौधरियों और थाम्बेदारों के समक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें अपने देश, भूमि और बुजुर्गों पर गर्व है। उन्होंने कहा, “हम गरीब थे, पर झुके नहीं और न ही झुकेंगे। हमें अपने तिरंगे और देश की शान के लिए हमेशा तैयार रहना है।”

उन्होंने महापंचायत के आदेशों का पालन करने का संकल्प जताया और किसानों व युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज, बड़े-बड़े बैंक्वेट और युवा वर्ग में खेती से मोहभंग होने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी इस मौके पर कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महापंचायत द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने सर्वखाप पंचायत के ऐतिहासिक योगदान और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।सर्वखाप महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह समेत विभिन्न राज्यों से आए खाप प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। महापंचायत में सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन, युवाओं को सही राह पर लाने और समाज को नई दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया। सर्वखाप महापंचायत में तीसरे दिन मंगलवार को दहेज प्रथा, नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निर्णायक फैसलों पर मोहर लगाने की संभावना है। इस भव्य आयोजन में ग्रामीण संस्कृति की महत्ता और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश जोरदार रूप में सामने आया। महापंचायत ने स्पष्ट किया कि समाज की सुरक्षा और सामाजिक एकता बनाए रखना हर खाप और किसान का दायित्व है।
महापंचायत में दूसरे दिन यह गणमान्य लोग रहे मौजूद
सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ,सर्व खाप मंत्री सुभाष चौधरी, बिजनौर से पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह, विभिन्न खापों के चौधरी, थाम्बेदार, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, कर्नाटक आदि 10 राज्यों से खाप प्रतिनिधी एवं किसान संगठनो के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या मे किसान मौजूद रहे। आज सर्वखाप पंचायत की अध्यक्षता भूप सिंह दलाल ,दलाल खाप चौरासी हरियाणा एवं अरुण जैलदार ने व संचालन ज्ञान सिंह चौहान बावनपाल खाप हरियाणा ने किया। पंचायत में भले सिंह नरवाल ,नरवाल खाप हरियाणा, रामपाल सिंह कलकल,कलकल खाप हरियाणा, ठाकुर पूर्ण सिंह,थाम्बेदार चौधरी विवेक सिंह, बाबा प्रमेन्द्र आर्य, चौ. शरणवीर सिंह, चौ. हुकम सिंह, चौ. सुखपाल सिंह, चौ. सचिन जावला, चौ. बिजेन्द्र सिंह लाटियान , अजय चौधरी, चौ. गजेन्द्र अहलावत, चौ. महकार अहलावत, चौ. अमित बेनीवाल, किसान चिन्तक कमल मित्तल, चौ. घनश्याम शर्मा, चौ. रविंद्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, चौ रामनारायण राणा , डॉ .आदित्य सिंह, ललित सिंह गुर्जर, कंवरपाल सिंह ,राजवीर सिंह जादौन ,पवन खटाना, बिजेंद्र सिंह ,रामकुमार चौधरी ,महेश यादव ,ललित चौधरी ,यशवीर सिंह,छोटे चौधरी ,जाहिर फारूकी अध्यक्ष पुरकाजी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















