हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home अन्य खबरें शहर को स्वच्छ...

    शहर को स्वच्छता में नंबर-1 लाने को मिलकर काम करना होगा: वीके सिंह 

    Ghaziabad
    Ghaziabad शहर को स्वच्छता में नंबर-1 लाने को मिलकर काम करना होगा: वीके सिंह 

    Ghaziabad (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद में नगर निगम के पर्यावरण मित्र (सफाई मित्र) सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छता में नंबर-1 लाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर को चलाने के लिए एक-दूसरे को समझने की आवश्यकता है। हमें आपको समझने की जरूरत है। आपकी बदौलत ही प्रदेश में गाजियाबाद नंबर-1 रहा है। यह आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गाजियाबाद कैसा था और एक आज का समय है कि गाजियाबाद कैसा है।

    गाजियाबाद को नंबर 1 बनाने के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है। बिना आपके सहयोग के यह बिल्कुल भी संभव नहीं हो सकता है। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी दिनरात सड़कों पर उतरकर  शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण बनाएं रखने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए शहर के लोग आगे आए और अपना भरपूर सहयोग निगम को दें।

    Ghaziabad
    Ghaziabad

    इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह, महापौर सुनीता दयाल, म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पर्यावरण मित्रों (सफाई मित्रों) एवं मालियों का हौसला बढ़ाया। उन्हें सम्मानित भी किया गया।

    ज्ञात रहे  कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 15 सितंबर 2 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगा । जिसके क्रम में पर्यावरण मित्रों (सफाई मित्रों) के सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों एवं उद्यान विभाग के मालियों को प्रशिक्षण दिया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर  निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर शहर में कई स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाएं। सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप का कार्यक्रम भी भव्य रूप से निगम  के जरिए  आयोजित किया गया। जिसमें सभी पर्यावरण मित्रों (सफाई मित्रों) के स्वास्थ्य की भी जांच भी कराई गई।

    हम सब एक परिवार, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी अलग-अलग: महापौर

     महापौर सुनीता दयाल ने कहा  कि हम सब एक परिवार है, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी अलग-अलग है। आपकी जिम्मेदारी शहर की सफाई की है और मुझे भरोसा है, यदि आप ठान ले कि शहर साफ रखना है तो फिर शहर साफ ही होगा एवं अपने कार्य को ईमानदारी से पूर्ण करने का अलग ही आनंद है। ये आप सभी जानते है , कि  आप पर्यावरण मित्रों (सफाई मित्रों) एवं मालियों को कभी भी  कोई व्यक्तिगत  समस्या भी हो तो भी  मैं सदैव तत्पर रहूंगी।

    सुंदरता को बनाने वाले आप ही असली योद्धा: नगरायुक्त

    म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पर्यावरण मित्रों (सफाई मित्रों) व उद्यान विभाग के मालियों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित  करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाने वाले और कायम रखने वाले आप ही असली योद्धा है। जिस तरह आप अपने कार्यों का  पूरी तरह ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उसी तरह अगर शहर के लोग भी आगे आकर निगम के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण सहयोग अपना  दें तो गाजियाबाद शहर की स्वच्छता व सुंदरता और अधिक बढ़ सकती है।

    कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

    इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, प्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, मुख्य कर अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा, सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी, कवि नगर जोनल प्रभारी सुनील कुमार रॉय, सिटी जोनल प्रभारी अनिल अरुण आदि समस्त जोनल प्रभारी, समस्त पर्यावरण (सफाई) निरीक्षक, समस्त सुपरवाइजर एवं पर्यावरण मित्र (सफाई मित्र),माली मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here