हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather Alert: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान, हरियाणा-पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट

    Haryana-Punjab Weather Alert
    Haryana-Punjab Weather Alert: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान, हरियाणा-पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा-पंजाब के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विजिबलिटी कम होने की वजह से सड़क पर कई मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में वाहन चालक सावधानी बरतें। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    जिसके चलते तेज सर्द हवाएं चलेंगी और मौसम में ठिठुरन देखने को मिलेगी। वहीं 18, 19 और 20 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 03 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा

    पंजाब में शीतलहर का प्रकोप | Haryana-Punjab Weather Alert

    शीत लहर ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है और आने वाले दिनों में सर्दी पूरे जोरों पर होगी। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के 6 शहरों तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और गुरदासपुर में घने कोहने की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार तक पंजाब के 11 जिलों सहित चंडीगढ़ में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ये अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों से आ रही ठंडी बफीर्ली हवाओं के कारण लगातार तापमान गिर रहा है।

    श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

    कश्मीर घाटी में बफीर्ली ठंड का कहर जारी है और राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार देर रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10 दिसंबर को दर्ज किए गए इस मौसम के सबसे ठंडे तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से केवल एक डिग्री कम था, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर घाटी के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रहने के आसार हैं।

    यहां 21 दिसंबर तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने का अनुमान है। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में 21-22 दिसम्बर की रात को हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा और रात के तापमान में और गिरावट देखी गई, मंगलवार को शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। Haryana-Punjab Weather Alert

    कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई और सोमवार को शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग का तापमान और नीचे खिसक गया तथा पिछली रात के शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 4.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सीमांत कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

    यह भी पढ़ें:– Kapde ka Thaila: गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर मशीनों से मिलेंगे कपड़े के थैले

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here